Back to headlines
चीन ने चांद पर अपना अंतरिक्षयान चैंग-ई-5 (Chang'e-5) उतार दिया है। चीन की ओर से मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार उसका अंतरिक्षयान चंद्रमा की सतह पर पहले से निर्धारित जगह के बिलकुल पास ही उतरा है। चीन की ओर से इस मिशन को 24 नवंबर को लॉन्च किया गया था। इस मिशन के जरिए चीन की कोशिश चंद्रमा की सतह से मिट्टी और चट्टानों के नमूनों को धरती पर लाने की है। चीन इस मिशन के जरिए चांद से 2 किलो नमूने एकत्र करेगा। ये नमूने चांद के उस हिस्से से लिए जाएंगे जहां पूर्व में कभी कोई यान नहीं गया है। चांद के जिस हिस्से से चीन नमूने इकट्ठा करेगा उसे 'ओसन ऑफ स्टॉर्म्स' कहा जाता है। अगर चीन यहां से नमूने एकत्र कर धरती पर लाने में कामयाब रहा तो अमेरिका और रूस के बाद वो ऐसा करने वाला तीसरा देश बनेगा।
News source ~ Lokmat News