Back to headlines
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार एक विशालकाय उल्कापिंड धरती की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार दुनिया की सबसे ऊंची दुबई की मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा जितना बड़ा है। यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुना तेज गति से धरती की तरफ बढ़ रहा है। नासा के मुताबिक, 29 नवंबर यानी रविवार की रात यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूर से गुजरेगा। वर्तमान में इसकी गति 90000 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि नासा बहुत लंबे समय से इस उल्कापिंड पर नजर रखे हुए है।
News source ~ Amar Ujala